DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंडो नेपाल ताइक्वांडो कंपीटिशन में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम

बालोद। इंडो नेपाल ताइक्वांडो कंपीटिशन में बालोद जिले के बच्चों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसमें कमलेश वासनिक, भगवती यादव, योसेक किंडो प्रथम स्थान पर आए और तीनों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।वही दूसरी तरफ निखिल कुमार दूसरे स्थान आकर कांस्य पदक हासिल किया। वही इस टूर्नामेंट में बहुत से राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें नेपाल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिए तथा कल्पी , कानपुर, फजलगंज, लखनऊ, मथुरा, फिरोजाबाद आदि राज्य से खिलाड़ी आए थे। खिलाड़ियों के इस सफलता से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम हथौद, करहीभदर में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि लिए लोकेश डड़सेना जनपद सदस्य बालोद ने खिलाड़ियों को गुलाल लगाकर और मुंह मीठा करा कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी दौरान ग्राम पंचायत हथौद के सरपंच लता सांगरे , जय प्रकाश देवांगन , सूरज सेन भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के कोच मास्टर गणेश सागर ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी ।

You cannot copy content of this page