DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खप्परवाडा में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र अण्डा का हुआ “वार्षिक अधिवेशन”

बालोद। ग्राम खप्परवाडा में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र अण्डा द्वारा आयोजित “वार्षिक अधिवेशन” में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कुर्मी समाज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुर्मी समाज अपने विशिष्ट खान-पान, रहन-सहन, व्यापार से पहचाना जाता है। आज मैं कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ।छत्तीसगढ़ को संवारने में कुर्मी क्षत्रिय समाज का योगदान अनुकरणीय है। परम्पराओं, संस्कृतियों को संजोते हुए शिक्षा, आधुनिकता और समानता के साथ बढ़ते आप सभी सम्मानित जनों को मेरी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद,श्रीमती ममता चंद्राकर पूर्व जनपद सदस्य, समाज के जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page