DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा आचार, पापड़ और मसाला बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण, इच्छुक हितग्राही 03 मई तक कर सकेंगे आवेदन

बालोद। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) बालोद में आचार, पापड़ और मसाला आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें स्वरोजगार हेतु हितग्राही 03 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बड़ौदा आरसेटी बालोद के निदेशक श्री बहल सिंह चुरेन्द्र ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में आचार, पापड़ और मसाला आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आचार, पापड़ और मसाला निर्माण की जानकारी के साथ-साथ उद्यमिता संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित हैं। इस प्रशिक्षण में उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु के ग्रामीण महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा से युक्त है। प्रशिक्षण हेतु 35 सीटे आरक्षित है। उन्होंने बताया कि आवेदक राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट फोटों, आधार कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकापी के साथ जिला अग्रणी बैंक कार्यालय नाहटा काॅम्प्लेक्स मधु चौक बालोद में उपस्थित हो सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी मोबाईल नंबर 9424242337 एवं 7999131071 पर प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page