DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में 28 अप्रैल को किया जाएगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

बालोद। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में 28 अप्रैल 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद ने बताया कि संस्था में विजिन इंडिया के द्वारा सुजुकी मोटर्स गुजरात के लिए 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 26 वर्ष की आयु वाले आईटीआई उत्तीर्ण आल ट्रेड अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में अभ्यर्थी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के मूल प्रति एवं 3-3 छायाप्रति के साथ शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page