DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हेल्थ केयर विद्यार्थी इंटर्नशिप में सीख रहे चिकित्सा के गुर

गुरुर। सेजेस शा.उ.मा. विद्यालय बोहारा में अध्ययनरत हेल्थ केयर के छात्र/छात्राये इन दिनों इंटर्नशिप में हेल्थ केयर के कौशल विकास को अपनाते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कक्षा 11वी एवं 12वी हेल्थ केयर के ये छात्र डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में अपने कौशल का अनुभाव प्राप्त कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में डॉ.एस.देवांगन एवं समस्त स्टाफ़ के द्वारा चिकित्सा के प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी अपने अपने विभागो द्वारा दी गई। साथ में अस्पताल में उपलब्ध सामान्य देखभाल जैसे कई उपचारात्मक कार्य सीखने को मिला । हेल्थ केयर प्रशिक्षक पोषण कुमार साहू ने बताया कि इण्टर्नशिप कर रहे छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी के स्टाफ़ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page