बालोद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा एवं विरोध करते हुए बालोद युवा कांग्रेस द्वारा जयस्तम्भ चौक बालोद में आंतकवाद का पुतला फुक कर प्रदर्शन किया। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत वाला बोकडे ने कहा कि मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर पर्यटक है। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा घातक हमला है। जिसकी बालोद युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करता है एवं उनके परिवार के प्रति हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला युवा कांग्रेस महामंत्री आदित्य दुबे, पार्षद सुमित शर्मा, युवा नेता वैभव शर्मा, वैभव साहू, दिनेश्वर साहू, आयुष राजपूत, फैज अली, उमर अली, सभी युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने कहा कि आतंकवादियों के इस कायराना हमले के विरोध से हम बेहद आहत है। आतंकवाद के इस क्रूर कृत्य की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह हमला देश की मोदी सरकार और खुफिया एजेंसियों की विफलता को पूर्ण रूप उजागर करता है उनके इंटेलिजेंस फैलियर का यह नतीजा है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस निर्दोष पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करता है। पहलगाम पर आतंकी हमले से पूरा देश शोक संतप्त है। निर्दोष पर्यटकों पर हमला देश की सुरक्षा पर बहुत बड़ी चूक है। जिला युवा कांग्रेस बालोद चाहती है कि तत्काल कार्यवाही करते हुए सारे आतंकी और उनके सहयोग में जो भी नाम सामने आए तत्काल उन सभी को मृत्युदंड दिया जाए। सीधे गोली मार दी जाए। सभी मृत पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया। साथ ही मांग किया गया कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेकर शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए।
जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने जलाया आतंकवाद का पुतला, मोदी सरकार पर लगाया विफलता का आरोप
