DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस समर्थित 8 पार्षदों ने की नव पदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात, शहर की समस्याओं से हुई अवगत

बालोद। बालोद नगर पालिका क्षेत्र के 8 वार्डों के कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने संयुक्त रूप से नव पदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत सम्मान किया गया और बालोद जिले की कमान संभालने के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र बालोद शहर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर भी कलेक्टर से वार्ड पार्षदों ने चर्चा की । जिस पर कलेक्टर ने भी आश्वस्त किया कि जो भी समस्या आ रही है उनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। मुलाकात करने वालों में कांग्रेस समर्थित पार्षद बंटी विनोद शर्मा, सुमित शर्मा, सुनील मालेकर, निर्देश पटेल, रीता सोनी, किरण साहू, सतीश यादव, कसमुद्दीन कल्लू कुरैशी आदि उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा शहर की समस्याओं के जल्द समाधान को लेकर दिए गए आश्वासन पर समस्त पार्षदों ने उनका आभार जताया और उन्हें पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

You cannot copy content of this page