DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नपाध्यक्ष के नेतृत्त्व में पार्षदों ने नवपदस्थ जिलाधीश का किया स्वागत,शहर विकास पर हुई विस्तार से चर्चा

बालोद । बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी के नेतृत्त्व में परिषद के सभापति एवं पार्षदों ने बालोद जिले की नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या मिश्रा से मुलाकात कर उनका स्वागत करते हुए सौजन्य परिचयात्मक भेंट किये। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बालोद शहर के विकास हेतु विस्तार से चर्चा की। जिसमे आगामी दिनों में शहर की जरूरत को ध्यान में रखकर विकास कार्य की रूपरेखा बताई। वहीं पूर्व में मुख्यमंत्री के घोषणा के कार्यो पर भी चर्चा की गई। शहर को विकसित एवं व्यवस्थित करने जिलाधीश ने भी अपने सुझाव दिए। जिस पर हर सम्भव अमल करने का आश्वासन परिषद के सदस्यों ने दिया। इस भेंट मुलाकात के अवसर पर नगर पालिका के सभापति दीपक जैन, गोमती रात्रे, गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव, श्यामा यादव, पार्षद गिरिजेश गुप्ता, सुनीता मनहर, आशा पटेल, पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन, भाजपा नेता महेश पाठक, अमित दुबे, देवेन्द्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page