DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिड़ियों के लिए जैन समाज कर रहा दाना-पानी का इंतजाम, 500 बर्ड फीडर वितरण का संकल्प

सेवा:पक्षियों की जिंदगी बचाने में जुटा जैन समाज, चिड़िया रानी, चुगेगी दाना-पीएगी पानी 

बालोद। गर्मी का मौसम पक्षियों पर भारी होता है। दाना-पानी के लिए ये पक्षी दूर तक परवाज भरते हैं। दाना-पानी न मिलने से कई पक्षी मर भी जाते हैं। ऐसे पक्षियों की जिंदगी बचाने के लिए बालोद जैन समाज ने अभिनव प्रयास किए हैं। पक्षियों के संरक्षण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन श्रीसंघ की सक्रिय जैन युवा शक्ति की टोली के द्वारा 500 बर्ड फीडर वितरण का संकल्प लिया गया है। जिसमें नवपदस्थ बालोद जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को बर्ड फीडर भेंट कर अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस पहल को और वृहद रूप देने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है। इस दौरान जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, मांगीलाल ढ़ेलडिया, मुकेश भंसाली, प्रदीप चौरड़िया, शुभम नाहटा, शुभम श्रीश्रीमाल एवं अन्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष ताराचंद सांखला का कहना है कि, पशु-पक्षियों का हमारे पर्यावरण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण रोल है। हम सभी को पेड़-पौधों व पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए।

जीव दया के तहत जैन समाज के युवा करते हैं हर साल इस तरह की पहल

जीव दया अभियान के तहत जैन समाज के सक्रिय युवा हर साल इस तरह की पहल करते आ रहे हैं। कभी बेजुबानू मवेशियों के लिए तो कभी छोटे पशु पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम किया जाता है । हर साल गर्मी आते ही युवा इस काम में जुड़ जाते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

You cannot copy content of this page