गुरुर। छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार के द्वारा सुशासन तिहार 2025 का आयोजन पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमें अपने समस्याओं के आवेदन के लिए समाधान पेटी आपके ग्राम पंचायत जनपद पंचायत जिला पंचायत के कार्यालय में रखी गई है। सभी जनता जनार्दन से संध्या अजेंद्र साहू सदस्य जनपद पंचायत गुरुर ने अपील की है कि इस सुशासन त्यौहार में आप सभी बढ़-चढ़कर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन करें। इस सुशासन त्यौहार में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक निम्न प्रकार के समस्याओं के लिए आवेदन कर सकते हैं जैसे अपने निजी व सामाजिक हित के लिए आवेदन पत्र, पीएम आवास के लिए आवेदन पत्र, वृद्धा पेंशन और अन्य पेंशन के आवेदन पत्र,जॉब कार्ड के लिए आवेदन पत्र, नया राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र,ग्राम में बिजली , बोरिंग , चबूतरा, पेयजल , अन्य मांग पत्र आदि। याद रहे ये सभी ग्राम पंचायत में आवेदन लिया जाएगा । आप सभी के बीच यह जानकारी देना चाहती हूं कि जिस समस्या के समाधान के लिए आप आवेदन करेंगे उसमें एक माह के अंतर्गत विचार करके तत्काल समाधान किया जाएगा। साथ ही साथ अनेक योजनाओं की जानकारी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व राज्य की विष्णु देव साय सरकार के द्वारा चलाई जा रही है।जिसकी जानकारी भी दी जाएगी इस समाधान त्यौहार की अंतिम तिथि 5 मई से 31मई तक समाधान शिविर के माध्यम से चलाए जाएंगे। जिसमें आपके क्षेत्र के सांसद और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की समस्या का त्वरित समाधान है। सरकारी कामकाजों में पारदर्शिता है आम लोगों से सीधे बातचीत संवाद का है।
सुशासन त्यौहार मे समस्याओं को रखने संध्या अजेंद्र साहू सदस्य जनपद पंचायत गुरूर ने की अपील
