DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंचायत सचिवों ने पंडाल में मनाया महावीर जयंती, क्रमिक भूख हड़ताल 11 अप्रैल से

बालोद। पंचायत सचिवों ने हड़ताल के 25 वें दिन हड़ताली पंडाल पर महावीर जयंती मनाया गया ।सचिव संघ इकाई बालोद द्वारा बस स्टैंड बालोद में उक्त आयोजन हुआ। जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने बताया हमारी मांगे जायज है हड़ताल जारी रहेगी। 8 अप्रैल को जनपद स्तर पर नगाडा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। 9 अप्रैल को जनपद स्तर पर रामायण गान कर विरोध प्रदर्शन किए हैं। 10 अप्रैल को जनपद स्तर पर हडताल में पंडाल में महावीर जंयती मनाई गई। इसी क्रम में 11 अप्रैल को जनपद स्तर पर क्रमिक भुख हडताल शुरू होगी।12 अप्रैल को जनपद स्तर पर सरकार को सद्बुद्धि हेतु हनुमान चालिसा पाठ किया जाएगा 13 अप्रैल को पुनः जनपद स्तर पर क्रमिक भुख हडताल होगी।14 अप्रैल को जनपद स्तर पर हडताल परिसर में डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाया जाएगा। 15 से 19 अप्रैल तक
जनपद स्तर पर क्रमिक भुख हडताल जारी रहेगी।20 अप्रैल को प्रदेश के समस्त सचिव जंतर-मंतर मैदान दिल्ली हेतू रवाना होंगे। 21 अप्रैल से मांग पुरा होने तक जंतर-मंतर मैदान, दिल्ली में अनिश्चित कालिन हडताल करेंगे। पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने बताया कि पंचायत सचिवो की मांग पूरी नही होने के कारण अब प्रदेश के समस्त पंचायत को सचिव जंतर मंतर दिल्ली में जाकर धरना के प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। शासन की चेतावनी का हड़ताली पंचायत सचिवों पर कोई असर नही हो रहा है। बल्कि प्रदेश की सचिव संघ की बैठक करके आंदोलन को गति देने आगामी रणनीति तैयार की गई है। विधानसभा चुनाव वर्ष 2023-2024 में हुए चुनाव में भाजपा के जन घोषणा पत्र व मोदी की गारंटी में पंचायत सचिवो की मांग शासकीयकरण को 100 दिवस के भीतर लागू करने का वादा किया गया है। पंचायत सचिवों को शासकीयकरण की गारंटी दी गई है। पंचायत सचिव विगत 30 वर्षों से पंचायतों में सेवारत है व 29 विभाग के 200 प्रकार के योजनाओं को जन मानस व पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रहे है। गारंटी को पूर्ण कराने के सम्बंध में 07 जुलाई 2024 को रायपुर इनडोर स्टेडियम के सभागार में शासकीयकरण को अति आवश्यक मानते हुए शीघ्र ही शासकीयकरण का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए तत्काल कमेटी का गठन करने की घोषणा करके शासकीयकरण करने का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप 16 जुलाई 2024 को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समिति गठन कर 30 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु उल्लेख किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में कमेटी द्वारा पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के सम्बंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। जिसपर पंचायत सचिव को पूर्ण आशा और विश्वास था कि बजट सत्र में शासकीयकरण का सौगात प्रदान किया जाएगा। बजट सत्र में नही आने और इस विषय पर सरकार द्वारा किसी भी प्रकार से पहल नही करने से प्रदेश पंचायत सचिव क्षुब्ध एवम आक्रोशित है, इसलिए प्रदेश के समस्त पंचायत सचिव 17 मार्च के विधानसभा घेराव के साथ अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है । जिस पर शासन प्रशासन द्वारा हड़ताल अवधि के मध्य पंचायत सचिवों को पुनः छले जाने का प्रयास करते हुए पुनः समिति का गठन कर दिया गया है। जिसमे समय सीमा का कोई जिक्र भी नही किया गया है। इस दौरान बालोद के पंडाल में
तिलक राम साहू, रमेश कुमार निषाद, नरेश कुमार यादव, जलेंद्र कुमार यदुवंशी, धर्मराज साहू, छबिलाल नेताम, राम जी साहू, पूरन जोशी, श्यामलाल निषाद, गंगेश्वर साहू, हरीश कुमार वाहिले, केशव धनकर, देवचंद साहू, नरेंद्र कुमार भारद्वाज, दिनेश केसरिया, संतोष कुमार साहू,भंवर सिंह साहू, कौसल राम साहू, प्रेम कुमार, संतोषी सोनकर, तारिणी साहू, कौशल्या साहू, रमा पटेल, युगल किशोर सोनवानी, नंदकुमार गोटा, कपिल राम, अनु निषाद, सतरानी साहू, कोमल राम यादव, रोशन लाल यादव, यीशु पिसदा, हरीश कुमार वाहिले आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page