विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद, लोगों ने किया आत्मीयता से स्वागत अभिनंदन



बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में ग्रामीण स्तरीय एवं चिचलगोंदी में परिक्षेत्र स्तरीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की व समाज के पदाधिकारीयों, सदस्यों का आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम बेलौदी में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं ग्राम चिचलगोंदी में साहू भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, परीक्षेत्रीय पदाधिकारी ,सरपंच कुमोदनी डामनसाहू, हुलास साहू, उपसरपंच केजू राम साहू, ग्राम विकास समिति तोरण लाल साहू, नोहर साहू सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष बेलौदी मूरलीराम साहू, तोरण लाल साहू, डां टीकम साहू तहसील साहू संगठन , प्रेमसूख साहू डा पूरन साहू,डां रोहित साहू, होहंग साहू पवन साहू, रुपचंद जैन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी सहित साहू समाज की महिलाएं संख्या में उपस्थित रहे। इसी तरह ग्राम माहुद (अर्जुंदा) में सेवा सहकारी समिति मर्या. गब्दी उपकेंद्र माहुद अ में नवीन कुटीर भवन एवं खाद बीज भंडार का लोकार्पण किया गया। इस दौरान माननीय विधायक ने कहा कि इससे ग्राम वासियों को बहुत सारी सुविधाएं मिलेगी। गांव का विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं।जनप्रतिनिधि के रूप में अपने लोगों से मिलकर संवाद करना, बातों को सुन कर समाधान करना और आप लोगों के सुख दुख में शामिल होना ही मेरा प्रथम उद्देश्य है, यही मेरी प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, ललिता भूआर्य जनपद सदस्य, मोहिनी साहू सरपंच, आदित्य टंडन जिला अध्यक्ष किसान कल्याण फाउंडेशन, चंद्रकांत साहू, ऋषि बांडे, तरुण पारकर सहित किसान भाई एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

गोंडवाना गोंड महासभा के वार्षिक अधिवेशन” में हुए शामिल

इसी क्रम में विधायक कुंवर सिंह निषाद अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम चिचलगोंदी में गोंडवाना गोंड महासभा परिक्षेत्र रेंहची द्वारा आयोजित “वार्षिक अधिवेशन” में शामिल होकर आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक ने ग्राम चिचलगोंदी में देवगुड़ी निर्माण एवं गोंडवाना भवन का भूमि पूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए समाज के सभी पदाधिकारीयों, प्रबुद्धजनों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। गोंड समाज के वीर योद्धाओं ने आजादी के आंदोलन के 28 वर्ष पहले ही आजादी की लड़ाई शुरू कर दी थी। गोंड समाज के योगदान को कोई नहीं भुला सकता। समाज के लड़कियों को शिक्षित करना आवश्यक है। जो समाज शिक्षित होता है वह आगे बढ़ता है। गोंड आदिवासी समाज के कार्यक्रम से सभ्यता, संस्कृति का बोध होता है। आदिवासी समाज के लोग स्वभाव से सरल व सहज होते है।गोंड आदिवासी समाज अपने विचारों पर चलने वाला समाज है। इस अवसर पर मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, प्रेमलाल कुंजाम जिला अध्यक्ष गोड़ महासभा बालोद,सेवन्त मंडावी तहसील अध्यक्ष अर्जुंदा, ओमेश्वर प्रसाद साहू , मीना दिल्लीवार, संतोष छेदेय्या, भानु यादव, गायत्री नेताम, नरेंद्र कुमार ,प्रीतम कुमार पोटा, हेमंत कुमार तारम, नंदनी नेताम, श्रवण कुमार तारम, हरिराम मंडावी, मन्नू लाल कुंजाम, छबीलाल कोर्राम, मनोज मरकाम,कोमल सिंह ,सेवंत मंडावी,महावीर मंडावी सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

मोहंदीपाठ में साहू भवन एवं शेड निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण

विधायक कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहंदीपाठ में परिक्षेत्रीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की व समाज के पदाधिकारीयों, सदस्यों का आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम मोहंदीपाठ में साहू भवन एवं शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा, श्रीमती मीना साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, ललिता भू आर्य जनपद सदस्य, टुकेश्वरी साहू जनपद सदस्य, शिव कुमार साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा, श्रीमती देवकी साहू, रामनिवास साहू, योगेश्वर साहू, श्रीमती दीपा ठाकुर सरपंच, सागर साहू, संतोष साहू, रमेश साहू, शैलेंद्र साहू, धर्म साहू, देवघर प्रसाद साहू ,लीलाधर साहू, मुकेश साहन, प्रदीप साहू, कृष्णा साहू, गविंद्रनाथ साहू, खेमराज साहू, हुकुम लाल साहू, राम सिंह साहू, केवल साहू, मनोज साहू, हेमंत साहू, सोहन साहू, दीपक साहू, केदार साहू, मिलन साहू ,चोवाराम साहू,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी सहित साहू समाज की महिलाएं संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page