DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा राष्ट्रगान समिति ने हैवानियत की शिकार बच्ची को दी श्रद्धांजलि

डौंडीलोहारा। डौंडी लोहारा राष्ट्रगान समिति के तत्वाधान में 6 साल की मासूम बच्ची के लिए श्रद्धांजलि का आयोजन अटल चौक काली मंदिर के समीप किया गया। ज्ञात हो कि रामनवमी के दिन दुर्ग के ओम नगर (उरला) के 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ ,उसका ही सगा चाचा ने हैवानियत और दरिंदगी की सभी हदें पार कर दिया था और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दिया। उसी की याद में राष्ट्रगान समिति डौंडी लोहारा के प्रमुख धर्मेंद्र निषाद, भगवानी निषाद, प्यारेलाल निषाद, डॉ बी. एल .साहसी ,ललित साहू दिलीप गुजराती, रविता मुरिया, दिलीप बाफना, धर्मेंद्र नायक आदि के द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर लाल नेवेद्र सिंह टेकाम (नगर पंचायत अध्यक्ष), कुसुमलता शर्मा ( भाजपा मंडल अध्यक्ष), नेहा उपाध्याय (नगर पंचायत उपाध्यक्ष), सुभद्रा टांडेकर (वरिष्ठ पार्षद),राजेंद्र निषाद (पार्षद वार्ड क्रमांक 14), श्रीमती सूर्य कला (पार्षद वार्ड क्रमांक01), संदीप जैन भाजपा नेता आदि उपस्थित थे ।डॉक्टर बी .एल. साहसी ने उपस्थित लोगों को श्रद्धांजलि दिलाया। इस दौरान डॉक्टर साहसी ने कहा कि यह एक रूह को कपा देने वाली घटना है ,यकीन ही नहीं होता कि अपना सगा ऐसी दरिंदगी का कार्य कर सकता है, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। इस बीच धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि रामनवमी के दिन कन्या भोजन के लिए अपनी सहेलियों के साथ निकली 6 साल की बच्ची के साथ जो कृत्य किया गया उसकी जितनी भर्त्सना किया जाए कम है। उसे ऐसे सबक सिखाया जाए कि वह जिंदगी भर घुट घुट कर जिये। लाल नेवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि समाज के ऐसे दरिंदे जिन्होंने रिश्ते ,नाते ,मासूमियत इंसानियत नहीं देखे और जो कृत्य किया उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मैं इसकी निंदा करता हूं। प्यारेलाल निषाद समिति के सदस्य ने कहा कि ऐसी हैवानियत व दरिंदगी केवल बदला और रंजिश वाले लोग ही कर सकते हैं, यहां एक चाचा अपनी भतीजी के लिए शैतान बन गया। मेरा शासन से निवेदन है कि उसे कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए।

You cannot copy content of this page