DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निःशुल्क सेल्फ डिफेंस शिविर इनडोर स्टेडियम बालोद में हुआ शुरू

बालोद। जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद, नगर पालिका बालोद के तत्वाधान में बालोद नगर के “इंडोर स्टेडियम गंजपारा” में 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नगर के युवा, बालिका, महिलाओं तथा 5 साल से अधिक उम्र वाले प्रत्येक प्रतिभागियों के लिए निः शुल्क आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण जैसे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रतिभागियों को तकनीकी तथा बिना तकनीकी वाली विशेष कौशल सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण अनुभवी तथा कार्यानुभव प्रशिक्षक द्वारा कराया जाएगा। जिससे यह प्रशिक्षण अच्छा परिणाम ल सकें। बता दें कि जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी 12 सालों से विभिन्न कार्यक्रम जैसे आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण, जागरूकता रैली जैसे विभिन्न कार्यक्रम खेल युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार (नेहरू युवा केंद्र संगठन, माई भारत) से करते आ रहें है। यह प्रशिक्षण शाम को 5:30 बजे से 7 बजे के बीच संचालित होगा। जो इंडोर स्टेडियम गंजपारा बालोद, सरस्वती शिशु मंदिर बालोद के दाहिनी तरफ, तथा सरयू प्रसाद मिनी स्टेडियम के बाएं तरफ हैं। किसी भी तरह समस्या या जानकारी हेतु जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद कोच वासुदेव (3rd DAN, ब्लैक बेल्ट) 9754445864, 9111897805 पर संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page