DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरडोंगर में मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

बालोद। भगवान श्री राम चंद्र जी के जन्म दिन यानी रामनवमी के अवसर पर ग्राम सुरडोंगर में युवा सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान श्री राम चंद्र के जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। नगर पंचायत डौन्डी से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सुरडोंगर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री राम चंद्र जी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम सुरडोंगर के नव निर्मित श्री हनुमान, श्री शिव मन्दिर में पूजन कर शोभा यात्रा प्रारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर ग्राम के ग्राम विकास समिति के सचिव नकुल विश्वकर्मा मन्दिर निर्माण समिति के सदस्य नोहर सिंह साहू, नरसिंग साहू, देवधर साहू, संतु विश्वकर्मा, आत्मा राम भुआर्य, धर्मेंद्र मंडावी, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष षवेश मरकाम समिति के सदस्य गौतम दर्रो और सभी सदस्यगण,ग्रामीण साहू समाज के सचिव शिव दयाल सार्वा,ग्रामीण युवा प्रकोष्ट साहू समाज के संयोजक ताम्रध्वज साहू, अध्यक्ष डोमेंद्र साहू, उपाध्यक्ष महेश दास सोनबरसा, सचिव नोमेंद्र साहू के साथ साथ जोगेश्वर् साहू और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।सभी के सहयोग और योगदान से कार्यक्रम सफल रहा। भगवान श्री राम जी की शोभा यात्रा नव निर्मित श्री शिव हनुमान मन्दिर से शाम 6:30 बजे प्रारंभ हुआ जो वार्ड क्रमांक 9 से होते हुए ग्राम के हृदय स्थल गौरा चौक , बस स्टैंड , संतोषी माता मन्दिर, आवासपारा, हाई स्कूल, नदिया पारा होते हुए वापस श्री शिव हनुमान मन्दिर में रात्रि 9:30 बजे आरती कर समापन हुआ। ग्राम के सभी माताएं बहनें बड़े बुजुर्ग सभी भगवान श्री राम ,माता जानकी, श्री लक्ष्मण जी, श्री हनुमान जी के आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किये।

You cannot copy content of this page