DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरडोंगर ग्राम में कर्मा महोत्सव एवं साहू सम्मेलन का हुआ आयोजन

बालोद। परिक्षेत्र भर्रीटोला के सुरडोंगर ग्राम में कर्मा महोत्सव एवं साहू सम्मेलन का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कर्मा महोत्सव में शामिल हुए जनप्रतिनिधि के समक्ष सभी समाज के लोगों ने अपनी समस्या का समाधान करने के लिए गुहार भी लगाई। लगातार लाइट गोल होना ,,लो वोल्टेज से परेशान ,, बुजुर्ग अवस्था 50% से ज्यादा लोगों को आवास एवं राशन कार्ड पेंशन से वंचित, कच्ची रोड से आने जाने वाले विद्यार्थी परेशान, बारिश के दिनों में दाह संस्कार करने के लिए दिक्कत आना इस तरह की कई समस्याओं से वनांचल क्षेत्र होने के कारण यहां के निवासी गुजर रहे है। सर्व समाज की तकलीफ को देखते हुए ग्रामीणों की ओर से भगवान दास साहू ने तत्कालीन मौजूद नेताओं से बात की। तारिणी चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ौ, पुष्पेंद्र चंद्राकर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता वर्तमान जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश निरोटी,जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम ने बात करने के बाद जल्द समाधान निकालने का प्रयास करने विश्वास दिलाया। महोत्सव में मुख्य अतिथि तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद थी। अध्यक्षत सोमेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौण्डी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश जिला पंचायत सदस्य, मुकेश कौड़ौ अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी, श्रीमती तारा देवी दर्रो सरपंच ग्राम पंचायत सूरडोंगर, तुलेश्वर हिचामी जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौण्डी, रत्ना हिरवानी जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौण्डी, भोलाराम नेताम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page