DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

थाना सनौद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी पकड़ाया,स्कुटी सहित 40 पौवा शराब जब्त

गुरुर। सनौद पुलिस द्वारा एक आरोपी को स्कूटी में अवैध रूप से 40 पौवा शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर सूचना पर थाना सनौद पुलिस पार्टी उपनि. प्रदीप कुमार कंवर , प्र०आर० 644 हिरदेराम कोलियारा आरक्षक 239 राहुल कुमार गजपाल आरक्षक 319 जितेन्द्र साहू एवं मौके पर गवाहों के समक्ष स्कुटी चालक को रोक कर नाम पता पुछने पर अपना नाम उत्तम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी पलारी थाना सनौद जिला बालोद, बताया एवं स्कुटी के सामने में प्लास्टिक सफेद बोरी में रखे सीलबंद 40 पौवा देशी प्लेन शराब, कीमती 3600 रूपये जिसमें प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरा हुआ एवं स्कुटी क० सीजी 24 एस 0483 कीमती 40,000 रूपये को जब्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जो कि रात्रि होने से आरोपी उत्तम साहू को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षा बल तैनात कर रखा गया, दूसरे दिन 9 अप्रैल को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर उसे जेल भेजा गया। थाना क्षेत्रांर्गत शांति व्यवस्था बनाने एवं विशेष अभियान कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, मोनिका ठाकुर, एवं उप पुलिस अधीक्षक बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब परिवहन एवं बिकी पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने निर्देश प्राप्त हुआ है। जो निर्देशानुसार थाना प्रभारी प्रदीप कुमार कंवर के नेतृत्व में थाना सनौद की विशेष टीम गठित कर रेड कार्यवाही कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

You cannot copy content of this page