DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा विषय अंग्रेजी का मूल्यांकन पूर्ण, मूल्यांकनकर्ताओं को दी गई विदाई

बालोद l हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा विषय अंग्रेजी का मूल्यांकन समाप्त हुआ। ज्ञात हो कि हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का केंद्रीय मूल्यांकन सेजेस बालोद में 26 मार्च को प्रारंभ हुआ था। कुल 13 दिवस मूल्यांकन का कार्य चला।जिसमें लगभग 38 मूल्यांकनकर्ताओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त एक हेड तथा 4 डिप्टी मूल्यांकनकर्ता भी सम्मिलित हुए थे। इस विदाई के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अरुण साहू प्राचार्य सेजेस बालोद थे। अध्यक्षता नंदू देशमुख ,(व्याख्याता) ने किया।विशेष अतिथि के रूप में एस. एल. साहू (व्याख्याता),सुनीता पटेल (व्याख्याता), राकेश साहू (व्याख्याता), हेमलाल जोशी व्याख्याता) आदि थे ।कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन राज्यपाल पुरस्कृत डॉ .बी. एल. साहसी व्याख्याता ने किया ।इस अवसर पर सर्वप्रथम विचार रखते हुए रोशनी मूल्यांकनकर्ता ने कहा कि- हमें हेड ,डिप्टी आदि सर का भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन मिला। जिससे पेपर वैल्यूएशन आसानी से संपन्न हो सका। बी.लहरे ने कहा कि 13 दिनों तक सबका साथ मिला, पता ही नहीं चला कि 13 दिन कैसे गुजर गया। शैलजा देशमुख मूल्यांकनकर्ता ने कहा कि -मुझे वैल्यूएशन कार्य में आने में विलंब जरूर हुआ लेकिन अन्य मूल्यांकनकर्ताओं का भरपूर सहयोग व आनंद मिला। जिससे पेपर चेक करने में आसानी हुई। तत्पश्चात राकेश साहू (व्याख्याता) ने कहा कि सभी मूल्यांकन कर्ताओं ने खूब मेहनत किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि असंभव सा लगने वाला कार्य 13 दिवस के भीतर संपन्न हो सका। पटेल मैडम ने कहा कि हमारे मूल्यांकनकर्ताओं ने खूब आनंद और उत्साह से कार्य संपादित किया तथा उन्हें जो भी दिशा निर्देश दिया गया उसका अक्षरशः पालन किया। एस. एल. साहू (व्याख्याता) ने कहा कि 13 दिन तक पूरा माहौल खुशनुमा रहा। सभी मूल्यांकनकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी समझ कर मूल्यांकन कार्य संपादित किया और अनुशासन बनाये रखा।एन.आर.देशमुख व्याख्याता ने अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान कहा कि- जिस प्रकार नदी को दिशा दिखाने की जरूरत नहीं होती, वैसे ही हमारे विद्वान शिक्षकगण को मूल्यांकन कार्य के लिए विशेष दिशा निर्देश देने की जरूरत नहीं पड़ी ।अंत में अरुण साव ने मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए कहा कि- सबसे पहले विदाई समारोह के आयोजनकर्ताओं को मेरी और से ढेर सारी शुभकामनाएं, जिन्होंने इतना अच्छा कार्यक्रम का आयोजन किया तथा आप जैसे हमे विद्वान शिक्षक मिले। जिसके कारण से हमारा वेल्यूशन कार्य आसानी से संपन्न हो सका। मैं आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं कि आगे भी ऐसा ही कार्य करते रहेंगे, अंत में आभार प्रदर्शन पांडे सर व्याख्याता ने किया।

You cannot copy content of this page