DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वेटलिफ्टिंग एंड स्पोर्ट अकादमी अर्जुन्दा के वेटलिफ्टर रोहन खिलारिया 68वीं स्कूल नेशनल अंडर 17 में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

बालोद। वेटलिफ्टिंग एंड स्पोर्ट अकादमी अर्जुन्दा के वेटलिफ्टर रोहन खिलारिया 68वीं स्कूल नेशनल अंडर 17 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 7 से 12 अप्रैल तक मणिपुर के इंफाल में आयोजित होगी। इसके पूर्व 2024-25 में ही अर्जुन्दा से सभी स्तर के राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें ओपन नेशनल जो हिमाचल प्रदेश में हुआ 40 किलो भार वर्ग में कु. चंचल रावटे, 68वीं अंडर 19 स्कूल गेम में कु. अंजली देवांगन व कॉलेज यूनिवर्सिटी गेम के जोनल एवं आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में कु. हेमा मंडवी ने भाग लिया था। राष्ट्रीय स्तर तक जाने के लिए सिर्फ एक से दो महीने का अभ्यास जरूरी नहीं, उसमें भाग लेने के लिए बच्चे पुरे एक से दो साल कड़ी मेहनत करते हैं। तब उस मुकाम तक पहुँच पाते हैं। नगर पंचायत अर्जुंदा में वर्तमान में 65 बालक बालिकाएं कोच प्रकाश देशमुख के मार्गदर्शन मे वेटलिफ्टिंग का अभ्यास कर रहे हैं। पर दुर्भाग्य की बात है कि बच्चों के पास अभ्यास के लिए कोई जगह नहीं है। यह बात विधायक कुंवर सिंह निषाद ने 2024-25 विधानसभा सत्र में रखी थी और खेल मंत्री ने अर्जुंदा में व्यायाम शाला बनवाने का आश्वासन भी दिया था। पर अभी तक कोई पहल शुरू नहीं हो पाई है। ना इस बारे में खिलाड़ियों को आगे कोई जानकारी मिल रही है।

You cannot copy content of this page