DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विविध आयोजनों में शामिल हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुडिया,फरदडीह एवं मुजगहन में परिक्षेत्र स्तरीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की व समाज के पदाधिकारीयों, सदस्यों का आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि साहू समाज का हमेशा गौरव शाली इतिहास रहा है चाहे वह कृषि के क्षेत्र में हो या शिक्षा के क्षेत्र में हो इस समाज के लोगों ने खूब मेहनत कर सभी क्षेत्रों में सफलता अर्जित की है। माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया ऐसे सामाजिक आयोजन की हमारे संस्कृतिक को बल प्रदान कर हमारे आने वाले पीढियों को प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी सहित साहू समाज की महिलाएं संख्या में उपस्थित रहे। इसी तरह गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभांठा में ग्राम वासियों एवं मंदिर समिति की शीतला मंदिर प्रांगण में बहुत पुरानी मांग विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के अनुशंसा एवं ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में शीतला मंदिर प्रांगण में बिजली पहुंचने से मंदिर परिसर जगमगा उठा। नवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक शीतला मंदिर पहुंचकर मां शीतला की दर्शन पूजा अर्चना किए। इस दौरान शीतला मंदिर समिति अध्यक्ष, सचिव सदस्य बैगा, एवं ग्राम वासियों ने विधायक का सम्मान कर आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिए।

You cannot copy content of this page