DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय में आगामी सत्र हेतु 80 सीट में प्रवेश देने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन

बालोद। बालोद जिले के मालीघोरी में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025- 26 हेतु 80 सीटर लेने के संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों ने बताया कि अभी सिर्फ 40 सीटर ही लिए गए हैं। जिसमें 40 और बढ़ाने की जरूरत है। ताकि हमारे जिले के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। शहर के बच्चों के लिए 25% आरक्षित रहता है। लेकिन दो बच्चों को ही एडमिशन दिया गया है । इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर को आवेदन सौंपा गया है। वर्तमान में चयन सूची 40 सीटर की ही जारी हुई है। जिसमें शहर से केवल दो बच्चों का चयन हुआ है। जबकि 25% लेना होता है। 40 का 25% भी 10 होगा ,10 लेना था पर दो बच्चों का ही चयन हुआ है। सभी प्रकार के बच्चों ग्रामीण और शहरी जो ग्रामीण के बच्चे शहर में पढ़ते हैं उनका लाभ मिल सके इसके लिए सीट बढ़ाने की जरूरत है। ताकि जिला के सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए पालक गण प्रयास कर रहें। पांचवी के बाद जिला बालोद सभी प्राथमिक विद्यालय से 100% लगभग परीक्षा हेतु आवेदन किए थे। जिले का 80 सीटर लेने से बच्चों सहित माता-पिता सपना पूर्ण होंगे। ज्ञापन देने के लिए डोमन लाल, जनक लाल, आशीष देवांगन, नेमिन बाई, कमलेश्वरी बाई, मोतीम बाई, खेमिन बाई ,भगवती बाई,उपमा बाई, कौशल्या बाई, राजकुमारी, लाल रघुवीर सिंह ठाकुर आदि पहुंचे हुए थे। ज्ञापन में जवाहर नवोदय विद्यालय बालोद में कक्षा छठवीं में 80 सीट पर प्रवेश लेने की प्रमुखता से मांग पालकों द्वारा की गई। ज्ञापन के जरिए यह भी बताया गया है कि इसके पूर्व सत्र में केंद्र के निर्देशन अनुसार 80 सीटों पर प्रवेश लिया गया था. जिससे जिले के 80 छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने का अवसर प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार 40 सीट पर ही चयन लिस्ट जारी किया गया है। जिससे जिले के 40 छात्र छात्राएं उक्त विद्यालय में प्रवेश लेने से वंचित हो गए हैं। अतः 80 सीटों पर प्रवेश लेने की मांग प्रमुखता से पालकों द्वारा की जा रही है।

You cannot copy content of this page