DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रायपुर में हुआ शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी द्वारा नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुई घुमका की शिक्षिका दुर्गा जोशी

बालोद । शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा विगत दिनों 31 मार्च संस्था के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय नारी सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर व समाज गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। यह सम्मान समारोह वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के शिक्षकों एवं अन्य विभागों में कार्य करने वाले उत्कृष्ट जनों को समाज गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बालोद ब्लाक के ग्राम घुमका मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षिका दुर्गा जोशी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षक शिक्षिकाओं के समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उत्तर रायपुर पुरंदर मिश्रा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर विजय कुमार खंडेलवाल ने की।विशेष अतिथियों में महापौर मीनल चौबे, जागेश्वरी मढरिया मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री, डॉक्टर निधि चंद्राकर उड़ान नई दिशा संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक, शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मीना भारद्वाज, संस्थापक संजय कुमार मैथिल, संरक्षक परसराम साहू आदि मौजूद रहे। आयोजन में दुर्गा जोशी को अतिथियों ने नारी सशक्तिकरण सम्मान के साथ प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त संस्था का उद्देश्य है कि नवाचारी शिक्षकों को सम्मान का एक मंच मिल सके। जो समाज सेवा, शिक्षा, बच्चों के सर्वांगीण विकास, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। ऐसे लोगों को संस्था चयनित कर मंच के जरिए सम्मानित करते हैं। ताकि अन्य भी उनसे प्रेरणा ले सके। अलग-अलग जिले से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचार गतिविधि संचालित कर रहे शिक्षकों को इसमें सम्मानित किया गया। जिसमें घुमका मिडिल स्कूल की दुर्गा जोशी के सम्मानित होने पर शिक्षा विभाग सहित गांव वासियों ने भी इसे गौरव का क्षण बताया।

You cannot copy content of this page