मांगो को लेकर 1 से 13 फरवरी तक सभी विधायकों को ज्ञापन सौपेगा टीचर्स एसोसिएशन, ये हैं मुद्दे?



जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन सहित शिक्षक (एल बी संवर्ग ) के मांग को बजट सत्र में उठाने मांगेंगे समर्थन

बालोद–छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू एवं जिला सचिव नरेन्द्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश के सभी 90 विधायकों को जन घोषणा पत्र में शिक्षक एल बी संवर्ग के लिए उल्लेखित क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बजट सत्र में उठाने के लिए समर्थन मांगेंगे!इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद द्वारा जिले के तीनों विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा! एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन को शामिल किया गया है व कई मांग लंबित है, जिनके निराकरण हेतु सभी 90 विधायकों को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा बजट सत्र के पूर्व 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच, जनघोषणा पत्र की प्रति संलग्न कर मांगपत्र सौंपा जाएगा।
एसोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू ने बताया कि प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लॉक व संकुल पदाधिकारियो के साथ शिक्षक समूह अपने क्षेत्रीय विधायक को जनघोषणा पत्र की प्रति के साथ अपनी मुख्य मांग सौपते हुए उन्हें पूरा कराने हेतु विधायक जी से पहल करने का आग्रह करेंगे!
ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 23 वर्ष की सेवा के बाद 1 बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है! सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है !इसी तरह सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए 28 हजार पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है!इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतन निर्धारण करने की मांग को शामिल किया गया है।
पदाधिकारियों ने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं शिक्षक सदस्य जिले के तीनों विधानसभा संजारी बालोद, गुंडरदेही व डौंडीलोहारा के विधायकों को ज्ञापन सौंप कर इन सभी मांगों को विधानसभा के बजट सत्र में उठाने का निवेदन करेंगे!
एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम में सभी सदस्य शिक्षकों व पदाधिकारियों की उपस्थिति की अपील की है!

You cannot copy content of this page