DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- 2 साल से जिले में नहीं हुआ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी ने उठाया सवाल, डीईओ को पत्र भेजकर पूछा क्या जिले में नहीं है कोई उत्कृष्ट/नवाचारी शिक्षक जो पुरस्कृत करने लायक हो?

बालोद। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा ने बालोद जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के संबंध में सवाल उठाया है। उन्होंने तीन बिंदुओं पर डीईओ से जानकारी मांगी है तो वहीं प्रश्न भी किया है कि 2 साल से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान आयोजित न करने के पीछे आखिर वजह क्या है? क्या जिले में एक भी उत्कृष्ट या नवाचारी शिक्षक नहीं है जो पुरस्कृत करने लायक हो? जिला पंचायत अध्यक्ष के इस पत्र जारी होने के बाद शिक्षा विभाग कटघरे में आ गया है तो वहीं यह पत्र शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बन गया है।क्योंकि वाकई में बालोद जिले में इस तरह का आयोजन 2 साल से नहीं हो रहा है। जबकि अन्य पड़ोसी जिलों में यह आयोजन होता आ रहा है।

जारी पत्र के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा पूछा गया है कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला के उत्कृष्ट शिक्षक का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है। लेकिन विगत 2 वर्षों से इस प्रकार का कोई भी आयोजन आयोजित नहीं किया गया है। इस संबंध में तीन बिंदुओं पर जानकारी दें। उन्होंने कहा है कि क्या बालोद में इस प्रकार के आयोजन पर रोक लगी है। यदि हां तो इसके किसके आदेश से एवं आदेश की पत्र उपलब्ध करवाएं। क्या बालोद जिले में कोई उत्कृष्ट या नवाचारी शिक्षक नहीं है ,जो पुरस्कृत करने लायक हो? इस प्रकार के आयोजन करने हेतु भविष्य हेतु कोई कार्ययोजना हो तो बताएं? जानकारी पत्र प्राप्ति के 2 दिन के भीतर उपलब्ध कराने कहा गया है। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग से इसका जवाब नहीं आया है।

You cannot copy content of this page