DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएचई और सिंचाई विभाग के अफसरों से बात कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री टेकाम ने दूर की जल समस्या, करवाया बोर, वर्षों पुरानी समस्या हुई दूर

बालोद। जिले में बढ़ती हुई जल संकट और दूसरी ओर डोंडी लोहारा में वर्षो से वार्डो में हो रही जल की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने वार्ड नबंर 12 में बोर खनन कर जल समस्या को दूर करने का प्रयास करना चालू कर दिया है। आपको बता दे कि वार्ड 12 में पीने की पानी की समस्या विगत वर्षों से थी। जिसे ठीक कराने में पूर्व मुखिया लोगो ने ध्यान नही देने के कारण जल की समस्या बढ़ती गई। जिससे आए दिन वाद विवाद मुहल्ले में देखने को मिल रहा था। लेकिन इन समस्याओं को जब नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र के संज्ञान में आया तो उन्होंने पीएचई अधिकारी वर्मा से कार्यालय जाकर मिले और नगर की जल समस्याओ के बारे में बताया। जिससे बोर खनन की बात कर जल समस्या का निराकरण की बात की। वही दूसरी ओर लोहारा एनकेट जीर्णोद्धार के लिए जलसंसाधन के ईई तारम से भी बात कर विभिन्न समस्याओं को रखा। जिसमे एनीकेट के साथ साथ जल की समस्याओं को कैसे सुलझाया जा सके उस पर ध्यान आकर्षित करवाया। जिस पर इन अधिकारियों ने अपनी मुहर लगाया। जिसके कारण पहला बोर जिसमे पानी निकल कर आया वार्ड नम्बर से 12 से शुरुवात की। इस अवसर पर कुँवर निवेन्द्र के साथ विभिन्न वार्डो के नागरिक और पार्षद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय भी मौजूद रही।

You cannot copy content of this page