जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने कराया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश



बालोद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने नवनिर्मित मकानों में गृह प्रवेश ग्राम पंचायत अरमुरकसा में कराए। उनके साथ ग्राम पंचायत के सरपंच हलधर गोरे एवं ग्राम पंचायत के सभी पंच उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अरमुरकसा के 20 हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। सभी के घरों में विधिवत पूजा अर्चना कर घर में जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने फीता काटकर गृह प्रवेश कराए। हितग्राही अपने नए घर में प्रवेश कर बहुत हर्षित थे। इस अवसर पर सभी हितग्राहियों के साथ नए आवास की प्रतीक्षा में जो हितग्राही हैं, उनका सम्मेलन भी कराया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने कहा कि आप सभी को अपने नए आवास की हार्दिक बधाई। पूरे प्रदेश में मोदी की गारंटी के तहत मोदी जी ने जो प्रदेश में 18 लाख परिवार को जो आवास की गारंटी दिए है जिसे आज प्रथम चरण में आज तीन लाख परिवारों का गृह प्रवेश है। जिसे आज हम सब मिलकर आज का गृह प्रवेश का आयोजन कर रहे है। आगे भी निरंतर प्रदेश की सरकार गरीबों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा करते रहेगी। अभी भी हमारे ब्लॉक में आठ हजार से अधिक आवास नए हितग्राहियों का सर्वे हो रहा है। जिनका सर्वे नहीं हो पाया वो भी अपना सर्वे कराए और अपना भी मकान पाए। इससे पहले जिनका खेती या घर में मोटर सायकल रहता था उनको आवास नहीं मिलता था लेकिन अब पांच एकड़ तक के असिंचित किसान जिनके पास मोटर सायकल भी है उनको भी आवास योजना के तहत नया मकान मिलेगा। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार हर वर्ग को मदद करने को तैयार है। इस कार्यक्रम में सरपंच हलधर गोरे ने कहा कि हम अपने पंचों के साथ घूम घूमकर आवास का सर्वे कर रहे है। ताकि कोई भी जरूरतमंद ना छुटे। हमारे क्षेत्र की जनपद सदस्य हमें हर संभव मदद का भरोसा दिए है। हम उनके साथ मिलकर हमारे गांव को संवारने की दिशा में काम करेंगे। इस अवसर पर रोजगार सहायक भीष्म धनकर, बलदेव दास मानिकपुरी, ग्राम पटेल रतन लाल तारम, ग्राम के पंच गैंदी बाई केराम, मीना बाई रावटे, योगेश्वरी निर्मलकर, विनोद बालेंद्र, भुनेश्वरी तारम, रिखी राम गोरे, सुरेश जगनायक आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page