DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंचायत सचिवों की हड़ताल को विधायक ने दिया समर्थन

बालोद। पंचायत सचिव 13वे दिन भी अपने एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर हड़ताल में डटे रहे। पंचायत सचिव के हड़ताली पंडाल में संगीता सिन्हा विधायक बालोद, कमलेश श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू सहित अन्य कांग्रेसी पहुंच कर सचिव के मांग का समर्थन किया एवं शासन को जल्द मांग पूरा करने के लिये अपील किए। पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से जन्म मृत्यु से लेकर आवास सर्वे एवं सभी मूलभूत अनिवार्य सेवाएं बाधित हो रही है। सचिव संघ बालोद के अध्यक्ष केशव धनकर ने कहा कि जब तक मांग पूरा नही होगी हड़ताल से वापस लौटेंगे नही, तो वही सचिव संघ बालोद के सचिव नरेन्द्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि हड़ताल को आगे और उग्र करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे एवं जिला स्तरीय रैली निकाल कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को शासकीयकरण के आदेश के लिये ज्ञापन दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन स्थल पर दिनेश केशरिया, कोमल यादव, प्रेम सिन्हा, प्रीति सिन्हा, सीमा सेन, संतोष साहू, रामजी साहू, योगेश साहू, नंदनी अग्निवंशी, ताराचंद साहू, गणेश, रमेश निषाद, विनोद सिन्हा एवं बालोद ब्लॉक के समस्त सचिव धरना प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page