DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिरपुर में मनाया गया कर्मा जयंती

डौंडीलोहारा। ग्रामीण साहू समाज द्वारा तेलीन कुल की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजाराम तारम सदस्य जिला पंचायत बालोद थे। अध्यक्षता किर्तन साहू अध्यक्ष साहू समाज ने की। विशेष अतिथि श्रीमती तेजेश्वनी दुग्गा जनपद सदस्य डौंडीलोहारा,सेवन्त नेताम सरपंच बगईकोन्हा, धनराज भुआर्य, श्रीमती गंगोत्री फाफरे, सोनकली साहू समाज के सभी पदाधिकारी व सदस्य और समस्त ग्राम के ग्रामीण जन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सभी महिलाएं और बच्चे कलश यात्रा में शामिल हुई गली भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तत्पश्चात कर्मा माता की तैल चित्र पर माल्यार्पण और ध्वजा रोहण किया गया। सभी अतिथियों का बेच लगा कर स्वागत सम्मान किया गया। बीच बीच में समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों ने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जनपद सदस्य श्रीमती तेजेश्वनी दुग्गा ने कहा कि कर्मा माता तेलीन कुल की आराध्य देवी है । कृष्ण जी की भक्त थी। भगवान को अपने हाथों से खीचडी़ खिलाई । सरपंच ने भी उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी ग्राम वासियों को कर्मा जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। साथ में नवनिर्वाचित सभी ग्राम पंचायत के पंचगण भी शामिल रहे। श्री तारम ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि पापमोचनी एकादशी को कर्मा जयंती मनाई जाती है। मां कर्मा भगवान कृष्ण की भक्त थी। खुद प्रकट हो गया उनकी भक्ति को देख कर और अपने सामने बिठाकर हाथों से खीचडी़ खिलाई और भगवान को अपने साथ ले जगन्नाथ पुरी के समुद्र तट पर अपनी गोदी में लेकर बहुत दिनों तक खिचड़ी खिलाई। मां कर्मा बाथरी वंश की थी। बचपन से ही कहानी पढ़ने की शौकीन थी। जब समय मिले भगवान की भक्ति में लीन हो जाती। इस दिन भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद बांटने की मान्यता है । पापमोचनी एकादशी के दिन उत्तर प्रदेश के झांसी नगर में जन्म हुआ था और साथ में जिला पंचायत सदस्य बनने पर सभी मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पीलूराम साहू ने किया।

You cannot copy content of this page