DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हादसे में घायल गौ माता को बचाने एकजुट हुए बालोद के गौ सेवक, देखिए वीडियो…..

बालोद। बालोद नगर में बुधवार की रात को आमापारा दल्ली राजहरा रोड के पास एक हादसे में गौ माता घायल हो गई। समय पर उक्त गौ माता को अस्पताल पहुंचाने के लिए घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों की टीम जुट गई। इस दौरान गौ माता के पीठ पर गंभीर चोट आए हुए थे । उन्हें समय पर पशु चिकित्सालय पहुंचाना आवश्यक था। पर ले जाने के लिए तत्काल कोई साधन नहीं मिल रहा था। ऐसे में एक व्यवसायी संजय सोनी ने हादसे को देखते हुए तत्काल अपना ठेला खाली करते हुए गौ माता की सेवा के लिए दे दिया। जिसमें गौ सेवकों ने गौ माता को सुलाकर अस्पताल पहुंचाया और समय रहते इलाज करवा कर उनकी जान बचाई। इस नेक कार्य में बालोद के गौ सेवक अजय यादव, प्रतीक निर्मलकर, अजय सारथी, धर्म धुरंधर मोनू यादव, अभिन्न यादव, टेसू देशमुख, संजय सोनी, रवि सोनी आदि का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page