DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बस्तर में कांग्रेस का अभेद्य किला कायम: उपाध्यक्ष चुनाव में भी मारी बाजी

नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा

बस्तर। बस्तर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित कर दी है। अध्यक्ष पद जीतने के बाद अब उपाध्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल परिहार ने उपाध्यक्ष पद पर 9 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी समीर मिश्र को 7 मत ही मिले। इस तरह दो मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल परिहार की विजय सुनिश्चित हुई।

भाजपा की रणनीति विफल, कांग्रेस का गढ़ अटूट

भाजपा ने चुनाव जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन बस्तर में कांग्रेस की एकजुटता के सामने उनकी रणनीति असफल रही। नगर पंचायत में कुल 8 पार्षदों के साथ कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में थी और उपाध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी ने अपनी एकता बनाए रखी।

चुनाव की दो बार बदली गई तारीख, फिर भी कांग्रेस नहीं डगमगाई

भाजपा द्वारा कई रणनीतियाँ अपनाई गईं, यहां तक कि चुनाव की तारीख भी दो बार बदली गई, लेकिन कांग्रेस पार्षदों को तोड़ने में भाजपा नाकाम रही। अंततः कांग्रेस ने उपाध्यक्ष चुनाव में भी अपनी मजबूती का परिचय देते हुए जीत हासिल की। इस अवसर पर एसडीएम एआर राणा, नगर अध्यक्ष श्रीमती देवकी भद्रे, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अनिल परिहार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फतेसिंह परिहार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला , दिलीप सिंह सेंगर,पार्षद अंकित पारख, श्रीमती राजकुमारी परिहार, नरसिंग नागेश, सीताराम बघेल, रामया राम मौर्य ,सत्येन्द्र तिवारी, संग्राम सिंह सेंगर,रामसिंह परिहार मौजूद रहे।

आने वाले चुनावों में कांग्रेस के हौसले बुलंद

नेताओं ने कहा बस्तर में कांग्रेस की यह जीत संगठन की दृढ़ता और नेतृत्व की क्षमता को दर्शाती है। इस सफलता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊँचा हुआ है, जिससे आगामी चुनावों में भी पार्टी को लाभ मिल सकता है।

You cannot copy content of this page