DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ नाई समाज का हुआ होली मिलन समारोह, स्वच्छता और नशा मुक्ति पर दिया गया जोर

बालोद। छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ नाई समाज द्वारा ग्राम नेवारी कला में होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें महिला प्रकोष्ठ इकाई केंद्र ज/सांकरा की अध्यक्ष राधिका सेन ने बच्चों को नशा से दूर रहने और नशा मुक्त होने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि हर साल केस शिल्पी एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है।इसके अलावा, उन्होंने स्वच्छता अभियान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए और अपने समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए, जैसे कि हाथ धोना, कूड़ा-कचरा अलग करना, और अपने घरों को स्वच्छ रखना। सैलून में ब्यूटी में स्वच्छता के बारे में बात करते हुए, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सैलून में स्वच्छता का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें उपकरणों की स्वच्छता, हाथों की स्वच्छता, और सैलून के वातावरण की स्वच्छता शामिल है। एक स्वच्छ सैलून में काम करने से न केवल ग्राहकों की सेहत की सुरक्षा होती है, बल्कि यह सैलून की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाता है। इस दौरान प्रमुख रूप से गीता सेन ,ममता , प्रकाश सेन टुमन सेन, नंदू सेन, यशवंत सेन, अघनू राम सेन, मुकेश सेन सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page