फोटो स्टोरी: जब रास्ते में दिया नागदेव ने 2 घंटे तक दर्शन, लोगों ने की पूजा अर्चना



वायरल वीडियो

बालोद। यह तस्वीर बालोद से अर्जुंदा मार्ग पर ग्राम सांकरा (जगन्नाथपुर)और कमरौद के बीच की है। जहां पर शनिवार की शाम को 7 से 8 बजे के बीच एक नाग देवता अचानक सड़क किनारे आ गए और फन फैलाकर घंटों बैठे रहे। राह चलते लोगों की नजर जब इस पर पड़ी तो देखते-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाग देवता के इस दिव्य दर्शन में लोगों की आस्था देखने को मिली। लोगों ने नारियल और धनराशि अर्पित कर उनकी पूजा अर्चना शुरू कर दी। लगभग 2 घंटे तक नागदेव इसी मुद्रा में सड़क किनारे बैठे रहे। जो कौतूहल का विषय रहा। फिर रात 9 बजे के बाद नाग देवता कुछ लोगों द्वारा छेड़खानी करने के बाद वहां से चले गए।

You cannot copy content of this page