DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में रंगों का पर्व धूमधाम से मना:होली मिलन का दिखा अनोखा अंदाज

बालोद/घीना। ग्राम घीना में रंगों का उत्सव होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम एवं शांति पूर्वक से मनी। गांव गली में नंगाड़ो की धुन से सराबोर बच्चे बूढ़े और जवान सभी नाचते गाते दिखाई दिए। फाल्गुन मास में त्यौहार घीना वासियो ने सच कर दिखाया। गांव में आपसी भाईचारे तथा रंगों व गुलाल से सराबोर होकर होली मिलन का अनोखा अंदाज देखने को मिला। होली के इस पवित्र त्योहार में हृदय स्पर्शों प्रेम का नजारा ही अजब गजब रहा। सरपंच प्रणिका जैन ने समस्त ग्राम वासियो को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त जानकारी ग्राम पटेल सुखी राम पटेल ने दी।

घीना में हुई फाग प्रतियोगिता

इसी तरह दूसरे दिन ग्राम घीना में छत्तीसगढ़ स्तरीय एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता 15 मार्च शनिवार को हुई। उक्त जानकारी जोहर तारम ने दी।

You cannot copy content of this page