DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली त्यौहार, युवाओं में छलका उत्साह

बालोद। ग्रामीण अंचलों में रंगो का पर्व होली की धूम रही। एक दिन पूर्व होलिका दहन पर्व पर होलिका दहन , गोबर से बनी कंडे से की गई । फाल्गुन मास में मनाई जाने वाली होली का पर्व शांति पूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाई गई । ग्रामीण अंचलों के ग्राम भोइनापार, लाटाबोड़ खपरी, परसाही,अरौद मोंगरी ,सलौनी सहित आसपास के गावों में जमकर अबीर गुलाल रंगों मे सराबोर देखने को मिली।त्यौहार के दिन सुबह से ही परिवार जनों को मित्रों को शुभकामनाये संदेश देने व्हाट्सअप , फेसबुक इंस्टाग्राम कॉल के माध्यम से बधाइयों का सिलसिला दिनभर चलता रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने पर्व का आनंद लिया। जहां पिचकारियों से छोटे-छोटे बच्चों ने खेल खेलते नजर आए, गुब्बारों से मस्ती के साथ बच्चे रंग गुलाल से सराबोर नजर आए। युवा वर्ग के साथ महिलाओं और पुरुषों ने जमकर होली खेली। जिसमें भाईचारे आपसी प्रेम सौहार्द रूपी एकता भाईचारे देखने को मिला। गीले शीकवे को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया। अपने से बड़ों को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया।भोईनापार कलामंच के पास नंगाड़े की धुन पर होली गीत गाते नगाड़ो थाप की गूंज सुनाई दी। घर में बने पकवानों का आनंद विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। ग्राम भोइनापार में कलामंच, गौरापारा ,, बाजार चौक में छोटे-छोटे बच्चों के साथ बुजुर्गो युवाओं ने नाचते गाते नजर आए । जिसे पर्व का आनंद दोगुना हो गया । जिसे यादगार पल बनाने दिनभर जुटे रहे। होली पर्व में कार्यक्रम का आनंद लेने शेखलाल साहू, खिलावन साहू, कामेंद यादव अजय, विजय ,खिलेंद्री, प्रेरणा देवश्री ,केशरी सीमा, स्नेहा मानसी, यामीन आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page