DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरिहंत अकादमी परिसर में होली का हुआ भव्य आयोजन

बालोद। अरिहंत अकादमी में होली के पावन पर्व पर विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस अवसर पर परंपरागत होली के साथ-साथ फूलों की होली खेली गई। जिससे सभी के बीच उल्लास और प्रेम का वातावरण बना रहा। सभी बच्चों को होली के इतिहास एवम् होलिका दहन के बारे में जानकारी दी गई। प्राइमरी के बच्चों ने एक दूसरे पर रंग डालकर त्योहार का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। जिसमें छात्रों ने नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और होली की खुशियों में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, “होली का पर्व न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक भी है। हमें इस त्योहार को मिलजुलकर मनाना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति सद्भावना बनाए रखनी चाहिए।” अकादमी के चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन ने भी इस शुभ अवसर पर सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ और रंग भरने वाला हो, यही हमारी कामना है। हमें इस अवसर पर समाज में प्रेम और एकता का संदेश देना चाहिए।” कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों से होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन ने अरिहंत अकादमी परिवार में उत्साह, प्रेम और सौहार्द का संचार किया।

You cannot copy content of this page