DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“सावधान बने-बने होली मनाहू: महिला कमाण्डो‌

बालोद। होली ‌त्यौहार पर जिला भर की महिला कमाण्डो‌ अपने अपने गाँव में लोगों से संपर्क शांतिप्रिय ढंग से होली‌ मनाने हेतु प्रेरित कर रही हैं। दनिया की कमांडो प्रेमबती यादव ने कहा : भाईचारा के ये तिहार हम ला एक होय बर सिखाथे, एक दूसर ऊपर जबरदस्ती रंग गुलाल नहीं डालना हे। चंद्र लेखा कमाण्डो‌ ने बताया कि हम लोग जिसके घर में गाड़ी है‌‌‌‌, उसे‌ कह रहे है कि दारू पीके गाड़ी मत चलाहु। घर वाले मन रस्ता देखत हे। पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले में सर्व महिला कमाण्डो‌ द्वारा लोगों को अपने गांव में अनहोनी ना होने पाए ,सतर्क रहने हेतु समझाइश‌ देने‌ का‌ कार्य‌ किया जा रहा है। इसके लिए समय से पहले खुशनुमा माहोल बनाने का प्रयास हमारी महिला कमाण्डो‌ बहनों कर रही हैं। ग्राम पंचायत दनिया में ग्रामीण भी कमाण्डो‌ के साथ इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभा रहे। झामीन साहू, तेजेशवरी, निर्मला देवदास, बहुरा देशमुख सहित अन्य कमांडो यहां लोगों को होली में नशे से दूर रहने की अपील कर रही।

You cannot copy content of this page