DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा 65 लाख रूपये की राशि का किया गया अवार्ड पारित

बालोद। जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्यामलाल नवरत्न द्वारा 65 लाख रूपये की राशि का अवार्ड पारित किया गया। उल्लेखनीय है कि आवेदिका कुसुम साहू के पति संजय कुमार की मोटर सायकल को ठोकर मारकर दुर्घटना कारित करने से उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात् आवेदिका के द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष क्षतिपूर्ति राशि 99,50,000 रूपये प्राप्त करने हेतु अनावेदकगण के विरूद्ध आवेदन प्रस्तुत किया गया था। 08 मार्च 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में उभय पक्षकारों के मध्य स्वेच्छापूर्वक आपसी सहमति से हुये राजीनामा में बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति 65,00,000 लाख रूपये देने सहमति हुई, उभय पक्ष की सहमति के आधार पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय के द्वारा राशि 65,00,000 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। आवेदिका एवं अनावेदकगण के द्वारा उक्त प्रकरण में राजीनामा कर नेशनल लोक अदालत के उद्देश्य को पूर्ण किया एवं मानवता का परिचय दिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय बालोद के न्यायाधीशों द्वारा किया गया महिला न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों का सम्मान

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के श्री श्यामलाल नवरत्न के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आयोजित जिला न्यायालय परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यायाधीशों द्वारा जिला न्यायालय में पदस्थ महिला न्यायाधीशों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन के अनुसार आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से परिवार न्यायालय बालोद के न्यायाधीश श्री योगेश पारीक, श्री किरण कुमार जांगड़े, प्रथम जिला न्यायाधीश बालोद, श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश) पॉक्सो कोर्ट बालोद, श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर, द्वितीय जिला न्यायाधीश बालोद, श्री संजय कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद, न्यायाधीश कु. माधुरी मरकाम, जिला अधिवक्ता संघ बालोद के अध्यक्ष श्री अजय साहू एवं सदस्यगण, समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के कर्मचारीगण तथा समस्त पैरालिगल वालिटियर्स उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page