DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरमरा में अंग्रेजी पेपर 12वी के दौरान उड़न दस्ता टीम ने किया औचक निरीक्षण

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरमरा में अंग्रेजी पेपर 12वीं के दौरान उड़न दस्ता के रूप में सहायक आयुक्त संजय चंदेल तथा उसकी टीम पहुंचे हुए थे। इस दौरान किसी प्रकार का कोई प्रकरण नहीं बना। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे अनुशासित होकर पेपर दे रहे हैं। एच.आर. नायक तहसीलदार डौंडी लोहारा, हिमांशु मिश्रा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,दिनेश मालेकर बी. आर. सी.डौंडी लोहारा का आगमन 12वीं के इतिहास पेपर व व्यवसायिक अध्ययन पेपर के दौरान उड़ान दस्ता के रूप में हुआ था। उनके द्वारा बच्चों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पाया कि छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण ढंग से अपने प्रश्नों को हल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बहुत अनुशासित रहते हैं। इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष डॉ. बी. एल. साहसी (व्याख्याता )तथा सहायक केंद्राध्यक्ष वाय .आर. मेरिया( व्याख्याता) और खरे सर उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page