अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के रेड रिबन क्लब द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस एवं विश्व एड्स दिवस के अवसर पर भाषण, निबंध, वाद विवाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विजेता प्रतिभागियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ समीर दशपुत्रे विभागाध्यक्ष गणित विभाग, श्री मोहित साव विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग, डॉ अरूणा साॅव आईक्यूएसी प्रकोष्ठ, डॉ कुसुम देवांगन अतिथि व्याख्याता वाणिज्य विभाग, एवं रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी सुश्री प्रभा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत् पश्चात रेड रिबन क्लब प्रभारी सुश्री प्रभा शर्मा ने रेड रिबन क्लब के कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं और विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और आगामी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ अरुणा साव आईक्यूएसी प्रकोष्ठ ने संक्रमण बिमारियों और इसके बचाव के लिए सभी को प्रेरित किया।
निबंध, भाषण, पोस्टर, वाद विवाद में ये रहे विजेता
रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. कविता साहू, एम ए राजनीतिक विज्ञान और द्वितीय स्थान भूपेश्वरी एम ए राजनीतिक विज्ञान रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशवंत कुमार टंडन पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर,और द्वितीय स्थान वीरभद्र एम ए अर्थशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर रहे। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिनेश बंजारे एम ए समाज द्वितीय सेमेस्टर व द्वितीय स्थान यशवंत कुमार टंडन पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर रहें। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.पायल निषाद बीएससी तृतीय वर्ष व द्वितीय स्थान कु रागिनी साहू बीएससी द्वितीय वर्ष रहें। वहीं नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं वाटर बोटल दिया गया। वही इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता द्वारा मोमेंटो और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति ध्रुवे सहायक प्राध्यापक जन्तु विज्ञान ने किया।
