बालोद। भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फ़रवरी सन् 1928 को रमन प्रभाव के खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार मिला। यह किसी भी भारतीय व एशियन व्यक्ति द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में जीता गया पहला नोबल पुरस्कार था। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के सहयोग एवं निर्देशन पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से हर वर्ष विद्यालयों में विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाता है। 27 फरवरी गुरुवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन जिला राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बैनर तले आयोजित हुआ। रायपुर से मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित डॉक्टर दिनेश मिश्रा, नेत्र विशेषज्ञ थे। तथा विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य अरुण साहू और अभिनय देव बर्मन उपस्थित रहे। जिला के शिक्षकों के लिए बहुत ही बेहतरीन सेमिनार रखा गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन पर जिला भर से 103
विद्यार्थियों ने पांच विधाओं क्रमशः विज्ञान प्रश्नोत्तरी ,चलित विज्ञान मॉडल , विज्ञान किट, ड्राइंग एंड पोस्टर एवं वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। विज्ञान किट में प्रथम बड़गाँव स्कुल विज्ञान क्लब के विद्याथी टिंकल,कोशल्या,जमुना और रघुवीर रहे। शाला के डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम विज्ञान क्लब में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन समय समय पर होता रहता है। इस कीट में कक्षा में विषय को आसान कैसे बनाया जा सकता है वाले अधिक से अधिक प्रयोग ,जिसमे रसायन भौतिक एवं जीवविज्ञान के छोटे छोटे विषय आधारित प्रयोगों का समावेश था। विज्ञान कीट में ऐसे ही प्रयोगों का समावेश किया जाता हैं जो कक्षा शिक्षण को आसान करें। वहां उपस्थित सभी ने इसकी सराहना की।जज को भी काफी पसंद आया। यह किट मार्गदर्शक शिक्षिका कादंबिनी लोकेश पारकर यादव एवं सहायक के रूप में खिलेश्वरी तिवारी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया। विद्यालय से छात्रा सुकृति ने चित्रकला में अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व सेजेस गुण्डरदेही के प्राचार्य त्रिनाभ मिश्रा, कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर आर डी साहू और डॉक्टर नीरज वर्मा ने किया। इस सफलता हेतु शाला के प्राचार्य जे के उइके, बी एन योगी जिला समन्वयक, वरिष्ठ व्याख्यता,समिति के सदस्य एवं सभी शाला परिवार ने हर्ष वक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है एवं निरंतर आगे बढ़ने हेतु शुभ आशीष दिया।
छात्रा टिंकल ने बढ़ाया है विद्यालय का मान
नवोदय विद्यालय समिति दुधली द्वारा आयोजित परीक्षा में चर्चा 2024 -25 के तहत प्रश्नोत्तरीय का आयोजन किया गया था जिसमें क्वीज प्रतियोगिता में 32 में 30 अंक प्राप्त कर टिंकल देशमुख शाउ.मा.वि बड़गाँव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। 32 में 30 अंक अर्जित कर 11 बच्चे तीसरे स्थान पर हैं। 31अंक के साथ 2 बच्चे दूसरे स्थान पर हैं और 32 अंक के साथ 1 प्रथम स्थान पर है। जवाहर नवोदय ,डीएवी राजहरा, एकलव्य डौन्डी, अरिहंत एकेडमी बालोद, जिला के विभिन्न सेजेस हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम स्कुल , गारमेंट स्कुल से सब मिला कर 100 प्रतिभागी थे।इसमें छात्रा द्वारा स्थान बनाना सच में शाला के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय से 10 विद्यार्थी भाग लिए थे। स्काट टीचर के रूप में कादंबिनी यादव एवं सिधेश्वर यदु उपस्थित थे। साथ ही जिला स्तरीय कला उत्सव में भी टिंकल ने एकल गायन में भरथरी गीत प्रस्तुत कर प्रथम स्थान अर्जित किया था।
इन उपलब्धिओ से शाला परिवार हर्षित है। संस्था प्रमुख जे के उइके ने कहा कड़ी मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। मेहनत का फल मीठा ही होता है। शाला परिवार ने हर्ष जाहिर करते हुए,समस्त विद्यार्थियों एवं सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शाला के प्राचार्य जे के उइके वरिष्ठ व्याख्याता प्रभुराम रात्रे, ,एन के पडोती ,एच चौरके,गाँव के वरिष्ठ नागरिक एव समिति सदस्य विक्रम साहू, सुरेश साहू मिलुराम साहू आदि,शिक्षक गण
रोशन लाल भंडारी, खिलेश्वरी तिवारी, सुशीला ध्रुवे , कादंबिनी यादव ,प्यारे लाल सिन्हा, तेजराम लटिये ,भेनुमति चतुर्वेदी ,केवल सिंह नुरूटी,लोचन प्रसाद साहू,संदीप कुमार वर्मा,प्रेमलाल भुआर्य ,के एस परतेती, एस के यदु, एम के पाटिल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। और आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी।
