DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी, फिर आ गई रिश्तों में दरार: ससुराल वालों पर लगाया आरोप, सुसाइड नोट लिखकर पति ने लगाई ससुराल ग्राम में जाकर फांसी

बालोद। अर्जुंदा के एक ग्रामीण ने अपने ससुराल ग्राम गुरेदा जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं की ससुराल वाले उन्हें उनकी पत्नी से मिलने नहीं देते हैं। गुरुवार को गुण्डरदेही थाना के गुरेदा गांव में 28 वर्षीय युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। युवक ने खेत में अर्जुन वृक्ष पर रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। मृतक की जेब से दो पन्ने का सुसाइड नोट भी गुण्डरदेही पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी अनुसार मृतक युवक महेंद्र कुमार देवांगन पिता स्व हरीशचंद्र देवांगन अर्जुंदा निवासी है. जो अपनी माता ललिता देवांगन और छोटे भाई ओमप्रकाश देवांगन के चंद्रपुर में जीवन यापन कर रहे थे. परिजनों के अनुसार करीब 3 वर्ष पहले मृतक महेंद्र ने ग्राम गुरेदा की एक लकड़ी से प्रेम प्रसंग में शादी की थी. आपसी तालमेल नहीं होने के कारण करीब डेढ़ वर्ष से उसकी पत्नी मायके में ही रहती थी। मृतक महेश कुमार सोमवार को अपनी पत्नी से मिलने और उसे वापस अपने साथ लेने अपने ससुराल गुरेदा पहुंचा हुआ था. जहां उनकी बात नहीं बनी और अपनी पत्नी से मिलने के बाद वह उसके घर के पीछे एक पेड़ में फांसी के फंदे पर झूल गया. आत्महत्या को अंजाम देने से पहले मृतक ने सुसाइड नोट लिखा है सुसाइड नोट में अपने पत्नी से अलग होने का जिक्र किया है और अलग करने के पीछे की वजह सास और साली सहित ससुराल पक्ष के लोगों को बताया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर और संबंधित परिजनों के कथन लेकर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page