DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आयुष ग्राम बिरेतरा में 6 से 12 मार्च तक साप्ताहिक शिविर का आयोजन जारी

बालोद। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना अंतर्गत आयुष ग्राम बिरेतरा में 6/3/2025 से 12/3/25 तक साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 6/3/25 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिरेतरा के आयुर्वेद चिकित्सा दल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन धन्वंतरि भगवान की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत बिरेतरा के सरपंच टेमन लाल साहू ,पंच राकेश यादव एवं ग्राम प्रमुख अरुण साहू , विजय साहू एवं मितानीनो के कर कमलो से हुआ। शिविर प्रभारी डॉ संजय चंद्रवंशी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ पूर्णिमा नायक,आयुर्वेद फार्मासिस्ट दुलार दास, अरविंद ठाकुर, पी.टी.एस. सेवंती यादव उपस्थित होकर सहयोग किये।
उक्त शिविर में कुल 73 रोगी लाभान्वित हुए। जिसमे 65 रोगियों की ब्लड प्रेशर जांच एवं 63 रोगियों की एनिमिया जांच की गई एवं रोगानुसार औषधि वितरण एवम् आहार-विहार की जानकारी दी गई। सभी को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को एनिमिया रोगों से बचाव के बारे मे जानकारी दी गई।स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे मुनगा सब्जी एवं मुनगा भांजी का सेवन करने के लिये प्रेरित किया गया। वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन , अदरक आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई।

आगे होने वाले शिविर की संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार हैं-

6-3-25 से 7-3-25 तक- एनिमिया कार्यक्रम।
8-3-25 को सुपोषण कार्यक्रम।
10-3-25 को सुप्रजा कार्यक्रम।
11-3-25 को NCD कार्यक्रम।
12-3-25 को पैल्लियटीव कार्यक्रम होंगे।

You cannot copy content of this page