बालोद। नए बजट में शासन की ओर से बालोद में उच्च शिक्षा के विकास में बड़ा काम होने जा रहा है। बालोद कॉलेज को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया गया है। विधायक संगीता सिन्हा की अनुशंसा से यह सफलता मिली है। जिसके बाद उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोगों में खुशी का माहौल है । जिला मुख्यालय बालोद का लीड कॉलेज शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद का सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन होगा। जिसके लिए बजट की प्रावधान के अनुसार 2 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। विधायक संगीता सिन्हा की अनुशंसा से उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रमुख रूप से शास० घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद का सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन दो करोड़ रुपए का कार्य शामिल किया गया है।
कॉलेज के एक्सीलेंस सेंटर बनने से छात्रों को होगा क्या फायदा?
इससे छात्रों को हायर स्टडी में लाभ होगा। यदि जो छात्र स्टार्ट-अप तथा उद्यमिता के क्षेत्र में हट कर काम करना चाहते हैं, तो उन्हें भी लाभ होगा। इसमें अपनी रुचि के अनुसार इलेक्ट्रिशियन, फीटर, मेशन, वेल्डिंग, कंप्यूटर समेत अन्य ट्रेंड्स शामिल किए जा सकते हैं।
इसके लिए कौशल विकास, पंचायत, ग्रामीण विकास और उद्योग विभाग से उच्च शिक्षा विभाग अनुबंध करता है। इससे डिग्री की पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को गांवों और शहरों की जरूरतों की जानकारी मिल सकेगी। छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा, ताकि वह किताबी ज्ञान के साथ हुनरमंद भी बन सकें। इसमें मेशन, वेल्डिंग, कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान समेत इलेक्ट्रशियन, फिटर जैसे अन्य ट्रेंड्स भी शामिल किए जा सकते हैं।
व इससे उन्हें अकादमिक विषयों की पढ़ाई के बाद रोजगार प्राप्त करने या फिर खुद का स्वरोजगार स्थापित करने में दिक्कतें नहीं होगी। उसी उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से तीन मार्गों की बदलेगी तस्वीर
क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों का भी जीर्णोद्धार होने जा रहा है जिसके प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाटाबोड़ से देवीनवागांव मार्ग लं. 3.10 का सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण), गुरूर से नारागांव मार्ग लं. 32.10 कि.मी. का सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण), मेन रोड एस.एच. 5 से नेवारीकला मार्ग लं. 2.55 कि.मी. का सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण) आदि कार्य शामिल किए गए हैं। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने क्षेत्र की विकास से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव शासन को संबंधित विभागों के जरिए भिजवाया था। जिसके उपरांत उनकी अनुशंसा पर हाल ही में जारी हुए बजट में विभिन्न कार्यों को शामिल किया गया है। इससे जनता में खुशी है कि अब उनके रुके हुए निर्माण कार्य या वर्षों से उपेक्षित या जरूरी कार्य शुरू होंगे। बजट में शामिल किए जाने से एक उम्मीद जगी है कि जल्द से जल्द अब राशि आवंटित होगी और आगे का कार्य शुरू होगा। विधायक संगीता सिन्हा की अनुशंसा से वित्तीय वर्ष 2025-26 के मूल बजट में विभिन्न कार्यों को सम्मिलित किया गया है ।
लोक निर्माण विभाग के कई कार्य बजट में शामिल
कंवर-गंगोरीपार-भोथली-बासीन मार्ग के कि.मी. 5/10 में चोरहा नाला (बासीन नाला) पर उच्च स्तरीय पुल मय पहुँच मार्ग निर्माण 315 लाख, बोहारा गौठान से सनौद मार्ग में पुल निर्माण कार्य 450 लाख,डोटोपार-सनौद मार्ग में डोटोपार नाला पर उच्च स्तरीय पुल मय पहुँच मार्ग निर्माण 683.64 लाख, धनोरा पहुँच मार्ग लं. 1.00 कि.मी. का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित 200 लाख, पिकरीपार से अरमरीखुर्द मार्ग लं. 5.00 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य600 लाख, रमतरा से भानपुरी मार्ग लं. 1.50 कि.मी. का निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित 300 लाख,जगतरा से खैरडिगी मार्ग लं. 4.00 कि.मी. का निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित 380 लाख, नेशनल हाईवे 30 से कुलिया पहुँच मार्ग लं. 4.00 कि.मी. का निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित 380 लाख,
उमरादाह से निपानी मार्ग का निर्माण कार्य लं. 12.00 किमी पुल पुलिया सहित 930 लाख, हर्राठेमा-मालगांव-मड़वापथरा मार्ग लं. 6.20 किमी. 500 लाख, नेवारीकला-देवीनवागांव-अरौद मार्ग लं. 6.20 किमी 300 लाख,लोक निर्माण विभाग अनुविभाग क. 02 बालोद के अंतर्गत प्रयोगशाला भवन का निर्माण 25 लाख इस तरह
कुल 50 करोड़ 63 लाख 64 हजार रुपए के कार्य शामिल हैं।
जलसंसाधन विभाग में इन कार्यों को किया गया शामिल
महानदी प्रदायक नहर के आर.डी. 25000 मी. से 30000 मी. तक जीर्णोद्वार एवं लाइनिंग कार्य 500 लाख का, महानदी प्रदायक नहर के आर.डी. 30000 मी. से 36000 मी. तक जीर्णोद्वार एवं लाइनिंग कार्य 500 लाख का, महानदी परियोजना अंतर्गत महानदी नहर के आर.डी. 25 से 42 कि.मी. तक जीर्णोद्वार एवं शाखाओं का जीर्णोद्वार एवं पक्के संरचना का निर्माण कार्य 4900 लाख का , तांदुला जलाशय का सुदृढ़ीकरण कार्य एवं बांध सुरक्षा के अंतर्गत फेंसिग एवं बैरिकेंटिग कार्य, सी. सी. रोड निर्माण कार्य विद्युतीकरण प्रकाश व्यवस्था कार्य 1500 लाख, कुल 74 करोड़ के काम शामिल हैं।
