DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खरखरा मोहंदीपाट परियोजना से निस्तारी हेतु पानी छोड़ने के लिए विभिन्न पंचायत सरपंचों ने की मांग

बालोद। खरखरा मोहंदीपाट परियोजना से निस्तारी हेतु पानी छोड़ने की मांग को लेकर भरदाकला सरपंच क्रांति भूषण साहू सहित आसपास अन्य गांव के सरपंचों ने पृथक पृथक रूप से अनुविभागीय अधिकारी खरखरा मोहंदीपाट परियोजना संभाग बालोद जिला बालोद को आवेदन दिया है। जिसमें सरपंचों ने मांग की है कि निस्तारी हेतु पानी की काफी जरूरत है। जिसे देखते हुए खरखरा मोहंदीपाट परियोजना के तहत पानी छोड़ा जाए। भरदाकला के सरपंच क्रांति भूषण साहू ने बताया कि निस्तारी पानी की समस्या बनी हुई है। साथ ही पेयजल की समस्या भी है। निस्तारी हेतु तालाब में पानी भरने से बस्ती के भीतर हैंड पंप में पानी की समस्या नहीं रहती है। इसलिए निस्तारी और पेयजल समस्या को देखते हुए खरखरा मोहंदी पाट परियोजना से अविलंब पानी प्रदाय किया जाए। आवेदन की प्रतिलिपि सरपंचों द्वारा पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू गुण्डरदेही को भी भेजी गई है। गोड़ेला के सरपंच वागीश बंजारे ने भी कहा है कि गोड़ेला में निस्तारी पानी की समस्या देखने को मिल रही है। हैंड पंप में भी पानी की दिक्कत हो रही है। वाटर लेवल अभी से डाउन हो रहा है। इसलिए जल्द से जल्द पानी दिया जाए। वही बघेली और सिब्दी के सरपंच ने भी इसी तरह की समस्या बताते हुए उक्त परियोजना के तहत निस्तारी हेतु पानी देने की मांग की है।

You cannot copy content of this page