DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3% डीए देने की घोषणा पर कर्मचारी जगत में हर्ष पर मांगे अभी भी अपूर्ण : घनश्याम पुरी

बालोद। स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद की ओर से मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से कर्मचारी हितों के लिए जो मांगे की गई थी, उसके प्रतिफल में आज बजट के दौरान वित्तमंत्री ने 3% डीए देने की घोषणा की है। इससे कर्मचारी जगत में हर्ष है और इसे एक समावेशी बजट बताया गया है । समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कोई न कोई घोषणा की गई है। कर्मचारियों के लिए भी ये बहुप्रतिक्षित मांग थी। घनश्याम पुरी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद (जिला महा सचिव ),स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ जिला बालोद जिला अध्यक्ष ने कहा 3% हम पीछे चल रहे थे, तो इसका स्वागत करते है। थोड़ा सा भी ये जरूर देखना है कि एरियस की राशि मिलेगी कि नहीं। आदेश आने के बाद ही पता चल पाएगा मूल वेतन में मर्ज करना या एरियस राशि कब से दे रहे है या दे रहे हैं कि नहीं। इस चीज को देखना है। लेकिन डी ए दे करके कमर्चारियों को जो आर्थिक नुकसान हो रहा था उसके लिए जो सरकार ने पहल की है जिसके लिए स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ व कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से सरकार को बधाई प्रेषित करते है। उम्मीद करते है कि हमारे एरियस वेतन विसंगति, एचआरए सहित जो और भी विभिन्न मुद्दे है उन पर सरकार तत्काल संज्ञान लेगी और घोषणा पत्र में सब मांगो को मोदी को गारंटी के तौर पर पुरा करने का वादा की थी। डबल इंजन सरकार होने के बाद भी कर्मचारी अधिकारी को इस बजट में रंग में भंग डालने का काम की है। देय तिथि से डीए न दे कर कर्मचारी अधिकारी जगत नाखुश भी नजर आ रहे है बाकी सरकार की आगे की मंशा अभी पता नहीं है। मगर पिछले सरकार की वही नीति इस सरकार में नजर आ रही है। कर्मचारी अधिकारियों का एरियस बहुत महत्वपूर्ण है
जो सरकार ने मोदी गारंटी के तहत वादा किया था सरकार की ये वादा खिलाफ जनता जर्नादन देख रही है।

You cannot copy content of this page