DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेशनल हाईवे पर फिर हादसा: ट्रक और हाईवा में भिड़ंत, चार घायल

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालोदगहन के पास नेशनल हाईवे 30 पर धान से भरी ट्रक और हाईवा के बीच टक्कर हो गई। दोनों के चालक ,परिचालक और बाइक चालक सहित कुल 4 व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गए। चारों को एम्बुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल ईलाज हेतु रवाना किया गया। पुरूर पुलिस ने तत्काल व्यवस्था बनाने हुए आवागमन चालू कराया।

You cannot copy content of this page