DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्डों में पहुंचकर जताया जनता का आभार, हुआ कार्यक्रम

बालोद। नगर पालिका चुनाव में दल्ली राजहरा के जनता द्वारा दिए गए अपार आशीर्वाद के पश्चात नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू व वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद तरुण कुमार साहू ने आभार कार्यक्रम के द्वारा वार्ड क्रमांक 15 के घर-घर पहुंचकर सभी परिवारजनों का धन्यवाद आभार किया। वार्ड भ्रमण के बाद सभा में पालिका अध्यक्ष तोरन लाल साहू ने जनता के प्यार व आशीर्वाद के लिए धन्यवाद किया व ईमानदारी से सेवा व नगर विकास के लिए सभी को विश्वास दिलाया। वार्ड पार्षद तरुण साहू ने मिले अपार समर्थन के लिए विश्वास पर खरा उतरने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से नवीन साहू, राकेश देवांगन ,वार्ड क्रमांक 15 के गंगाधर साहू, आशा राम साहू
भादू राम साहू, मनहरण साहू, टीभू निर्मलकर, लोमेश कुमार, कृपा राम साहू, कुंवर सिंग साहू रूपसिंग राजपूत, नरेंद्र आर्दा, कुंती साहू, जीतू बाई साहू, प्रियंका कटिंगल, पूर्णिमा निर्मलकर, अलका आर्दा,सरस्वती यादव मुख्य रूप से उपस्तिथ थे।

You cannot copy content of this page