नगर पंचायत गुण्डरदेही के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं पार्षद गणों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह



बालोद। नगर पंचायत गुण्डरदेही के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह साप्ताहिक बाजार गुण्डरदेही के कला मंच में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण के पूर्व अंचल के प्रसिद्ध कवि गण गजपति राम साहू ,केशव राम साहू ,थानमल जैन, माखनलाल साहू ने काव्य पाठ के माध्यम से सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को शुभकामना दिए। पश्चात अनुविभागीय अधिकारी ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण करवाया । मुख्य नगर पंचायत अधिकारी गुण्डरदेही ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहन मंडावी पूर्व सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर, रमशीला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन , चेमन देशमुख जिला अध्यक्ष बालोद, वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक , प्रीतम साहू पूर्व विधायक ,राजेंद्र राय पूर्व विधायक ,दयाराम साहू पूर्व विधायक,पवन साहू पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष , कृष्ण कांत पवार पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष, लेख राम साहू पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ,यशवंत जैन पूर्व राष्ट्रीय सदस्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य ,राकेश यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद ,यज्ञदत्त शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद, त्रिवेंद्र शेखर कंवर समाजसेवी ,प्रकाश देशलहरा समाजसेवी, मोना सेन छत्तीसगढ़ी कलाकार, राजेश साहू ,टोमन लाल साहू, युवराज मारकंडे मंडल अध्यक्ष ,ईश्वर यदु, देवेंद्र यादव ,मिलन साहू, सनत गुप्ता कलिंडा निषाद , चेतन सोनकर, छगन सोनकर, ताम्रध्वज देवांगन सुरेश सोनी, दिनेश टावरी, वीरेंद्र साहू, एवं भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण व नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विशेष रूप से कलाकार मोना सेन ने फाग गीत गाकर वातावरण में उमंग भर दिया।

You cannot copy content of this page