बालोद। फाइलेरिया उन्मूलन को सफल बनाने के लिए एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन व महिला कमांडो के द्वारा फाइलेरिया जागरूकता रैली निकाली गई l पीआरपी दुलेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में 45 गांव के सक्रिय महिला के द्वारा अपने अपने गांव में लोगो को जागरुक किया जा रहा है। जिसमें सुरेगांव, मनकी, पारसडीह ज, भेड़ी , अहिबरन नवागाव, मुड़खुसरा, पापरा, बुंदेली, फरहतडीह, मूढ़ीया, परसुली, झिटिया, बोरी, घीना आदि शामिल हैं। इस दौरान लोगों को सचेत भी किया जा रहा है कि दवा खाली पेट नहीं खाना है। दवा खाने के बाद किसी किसी को जी मचलने, घबराहट होने की जानकारी मितानिन और महिला कमांडो की टीम के द्वारा घर घर जाकर दिया जा रहा है।
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए महिला कमांडो सहित अन्य महिलाओं ने भी दिखाई सक्रियता, लोगों को किया रैली निकाल कर जागरूक
