ठेठवार यदु समाज गुण्डरदेही राज की महासभा 2 मार्च को चैनगंज में



बालोद। ठेठवार यदु समाज गुण्डरदेही राज का एक दिवसीय महासभा वर्ष 2025 का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन जैनगंज गुण्डरदेही में 2 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें प्रत्येक घर के एक सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य है। पदाधिकारी को रविवार की सुबह 8 बजे पहुंचना एवं प्रत्येक घर से 200 रुपए जमा करना अनिवार्य है। राज महासभा की वार्षिक बैठक में अनुपस्थित होने पर ₹500 शुल्क लिया जाएगा। राज महासभा में नशापन करके ना आए। ऐसा पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी । राज महासभा आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करेगा। प्रत्येक ग्राम से महिला सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिभावान बच्चों 10वीं 12वीं में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी समाज के महासचिव घनश्याम यदु ने दी।

You cannot copy content of this page